भारत ने एक बार फिर पाकिस्‍तान को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद UNSC में लताड़ा है। पाकिस्‍तान की तरफ से जम्‍मू-कश्‍मीर में बच्‍चों की स्थिति और सैन्‍य संघर्ष को लेकर टिप्‍पणी की गई थी। भारत ने यूएन में पाकिस्‍तान की इस टिप्‍पणी 'जहरीली' और 'रजनीति से प्रेरित' करार दिया है। भारत की तरफ से पाकिस्तान की आलोचना की गई है। कहा गया है कि जो लोग कट्टरता में डूबे हुए हैं, उन्हें वहीं नजर आएगा। बहुसंस्‍कृतिवादी समाज को समझना ऐसे लोगों के लिए कठिन है। 
भारत का नाम नहीं होने की खिसियाहट
यूएन में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर आशीष शर्मा की तरफ से पाकिस्‍तान की टिप्‍पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी गई। बुधवार को हुई बहस में पाकिस्‍तान के यूएन में राजदूत मुनीर अकरम ने अपने बयान में जम्‍मू कश्‍मीर का जिक्र किया था। ब्रिटेन की तरफ से एक महीने तक के लिए इस बहस का आयोजन किया जा रहा है। अकरम ने कहा था कि कि यह एक विसंगति ही है कि बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की नवीनतम रिपोर्ट में भारत का नाम शामिल नहीं है। 
पाकिस्‍तान की तुच्‍छ टिप्‍पणी
अकरम को जवाब देते हुए शर्मा ने कहा, 'मुझे मेरे देश के खिलाफ एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई 'राजनीति से प्रेरित' और 'तुच्छ' टिप्पणियों का भी जवाब देना चाहिए लेकिन मैं भारत पर उनकी जहरीली टिप्पणियों का जवाब देकर उनका सम्मान नहीं करूंगा क्योंकि जो लोग कट्टरता में डूबे हुए हैं, उनके लिए बहुलवादी समाज को समझना मुश्किल होगा।' आशीष शर्मा ने आगे कहा कि भारत इन तुच्छ टिप्पणियों को उस अवमानना के साथ खारिज और निंदा करता है जिसके वे हकदार हैं। 
पाकिस्‍तान को दिखाया आईना
शर्मा के शब्‍दों में, 'यह और कुछ नहीं बल्कि पाकिस्तान में बच्चों के खिलाफ लगातार हो रहे गंभीर उल्लंघनों से परिषद का ध्यान हटाने के लिए किया गया एक प्रयास है, जैसा कि महासचिव की रिपोर्ट में भी सबके सामने लाया गया है।' उन्होंने जोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश, भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे। भले ही पाकिस्तान के प्रतिनिधि कुछ भी मानते हों या इच्छा रखते हों। अपने बयान में शर्मा ने वैश्विक आतंकवाद में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने वाले बच्चों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि को खतरनाक और चिंताजनक बताया है।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).