भारत का लोकतंत्र बेहद मजबूत और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यही वजह है कि उसे पहली बार 'इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस' के सदस्य देशों की परिषद की अध्यक्षता मिली है। इस फोरम में 35 देश हैं, जो लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करते हैं। International IDEA के सदस्य देशों की परिषद ने भारत को 2026 के लिए संस्थान का अध्यक्ष चुना है। भारत ने 3 दिसंबर 2025 को स्टॉकहोम, स्वीडन में परिषद की बैठक में 2025 के अध्यक्ष स्विट्जरलैंड से वार्षिक अध्यक्षता ग्रहण की। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने बुधवार को स्वीडन में 2026 के लिए यह अध्यक्षता ग्रहण की। वहीं, मॉरीशस और मेक्सिको को उपाध्यक्ष बनाया गया है। ये सभी 35 सदस्य देश 140 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले भारत में मजबूत लोकतंत्र के लिए साफ-सुथरी चुनावी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर मुरीद हैं। 
क्या है International IDEA
International Institute for Democracy and Electoral Assistance (International IDEA) एक अंतर-सरकारी संगठन है।
1995 में स्थापित यह संगठन दुनिया भर में लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं को समर्थन और मजबूती देता है।
यह टिकाऊ, प्रभावी और वैध लोकतंत्रों के विकास के लिए कार्य करता है।
इसके क्षेत्रीय कार्यालय यूरोप, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन, एशिया और प्रशांत, अफ्रीका, पश्चिम एशिया, उत्तरी अमेरिका में हैं।
International IDEA का मुख्यालय स्ट्रॉम्सबोर्ग, स्टॉकहोम, स्वीडन में है।
International IDEA संयुक्त राष्ट्र का एक आधिकारिक पर्यवेक्षक है।
International IDEA का मिशन क्या है
नीति-प्रासंगिक ज्ञान, क्षमता विकास, वकालत और संवादों का आयोजन करना
मानवाधिकार का ख्याल करते हुए दुनिया में स्थायी लोकतंत्र को बढ़ावा देना और रक्षा करना।
देशों को लोकतांत्रिक संस्थाओं के विकास हेतु क्षमता निर्माण में सहायता प्रदान करना।
नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों और व्यवहारिकों के बीच एक मंच प्रदान करना।
अनुसंधान और क्षेत्रीय अनुभव का संश्लेषण करना, और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के लिए व्यावहारिक उपकरण विकसित करना।
चुनाव प्रबंधन में जवाबदेही, पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा देना।
स्थानीय नागरिकों द्वारा स्थानीय लोकतंत्र के मूल्यांकन, निगरानी और प्रचार को सुगम बनाना।
International IDEA क्या करता है
दुनिया भर के चुनावी प्रक्रियाओं का समर्थन करना।
इसका कानून लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने और उन्हें मजबूत बनाने के संस्थान के प्रयासों को एक अधिदेश प्रदान करते हैं।
टिकाऊ और विश्वसनीय स्थानीय चुनावी प्रक्रियाओं की रूपरेखा, स्थापना और मजबूती है मकसद।
वैश्विक तुलनात्मक ज्ञान, गैर-निर्देशात्मक विश्लेषण और नीतिगत सुझाव तैयार करके, संस्थान लक्षित दर्शकों की ज़रूरतों को पूरा करता है।
इनमें चुनावी प्रबंधन निकाय और चुनावी व्यवसायी, विधायी और न्यायिक निकाय, शिक्षाविद, नागरिक समाज, चुनाव पर्यवेक्षक, विकास एजेंसियां और लोकतंत्र सहायता संगठन शामिल हैं।
संविधान निर्माण में मददगार बनना। राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देना। इसके अलावा, लोकतंत्र का आकलन भी करता है। यह वैश्विक लोकतंत्र स्थिति रिपोर्ट भी जारी करता है।
InternationalIDEA में कितने सदस्य देश हैं
InternationalIDEA के संस्थापक सदस्य देश ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस, बेल्जियम, चिली, कोस्टा रिका, डेनमार्क, फिनलैंड, भारत, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन और स्वीडन रहे हैं। 2024 तक इसमें 35 सदस्य देश शामिल हो चुके थे। जापान और अमेरिका को आधिकारिक पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है। 
-Legend news

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).