रिपोर्ट : LegendNews
बारिश से प्रभावित हुए पहले वनडे में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया
भारतीय टीम ने बुधवार को बारिश से प्रभावित हुए पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया। ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 185 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारत ने कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 5 विकेट से जीत हासिल की। भारतीय पारी के दौरान दो बार बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा। पहली बार बारिश रुकने पर डकवर्थ लुईस पद्वति से 40 ओवर में 167 रन का लक्ष्य रखा गया। लेकिन मैच दोबारा शुरू होने पर 7 गेंद के बाद फिर बारिश आ गई जिसके बाद भारत को 32 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय टीम ने 22.4 ओवर में 143 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
टीम इंडिया को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में पहले ही ओवर में लगा। काइल जैमिसन ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। शुभमन गिल 56 गेंद में 37 और विराट कोहली 52 गेंद में 74 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल का खाता नहीं खुला, जबकि श्रेयस अय्यर ने 13 गेंद में 14 रन बनाए। केएल राहुल ने नाबाद तीन और नमन धीर ने नाबाद 5 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी ने 3 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड ने बनाए 185 रन
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 185 रनों पर सिमट गई। अर्शदीप सिंह ने इस दौरान 4 तो गुरनूर बरार ने 3 विकेट लिए। दो विकेट अंशुल कंबोज के खाते में भी आई। फील्ड में रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा भी दिखा। रोहित ने शानदार रन आउट किया, वहीं कोहली ने हैरतअंगेज स्लिप में कैच पकड़ा। दोनों खिलाड़ी क्रमश: 39 और 38 साल के हैं। न्यूजीलैंड का कोई बल्लेबाज 40 से ज्यादा रन नहीं बना पाया।
-Legend News

Recent Comments