रिपोर्ट : LegendNews
भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मुकाबले में 188 रनों से हराया
बांग्लादेश और भारत के बीच पहले टेस्ट मुकाबले में भारत ने पांचवें दिन के पहले सेशन में बांग्लादेश को ढेर कर दिया। बांग्लादेश की टीम सभी विकेट खोकर 324 रन बना सकी। इस मैच को भारत ने 188 रनों से जीत लिया। चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में भारत ने बांग्लादेश को 513 रन का टारगेट दिया था।
बांग्लादेश ने 272 रनों से आगे खेलना शुरू किया। बांग्लादेश की टीम पांचवें दिन के पहले सेशन में अच्छी शुरुआत की। शाकिब अल हसन अपने इरादे साफ करके आए थे। लेकिन सिराज ने मेहदी हसन को 13 रनों पर चलता किया। शाकिब अल हसन ने तेजी से खेलते हुए 84 रन बनाए और कुलदीप के गेंद पर आउट हो गए। कुलदीप ने अगली सफलता इबादत हुसैन को आउट करके दिलाया। उसके बाद अक्षर पटेल ने अंतिम विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी। भारत के लिए दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने 4, कुलदीप यादव ने 3, मोहम्मद सिराज ने 1, उमेश यादव ने 1 और रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट चटकाए।
Compiled: Legend News

Recent Comments