रिपोर्ट : LegendNews
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत के 5 विकेट पर 448 रन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की पारी सिर्फ 162 रन पर सिमटी. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत पांच विकेट खोकर 448 रन बना चुका है. केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक पूरे किए. भारत की लीड 286 रन हो चुकी है.
दूसरे दिन का खेल खत्म
भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 448 रन बना लिए. ध्रुव जुरेल (125), रवींद्र जडेजा (नाबाद 104) और लोकेश राहुल (100) की शतकीय पारियों से टीम ने पांच विकेट शेष रहते वेस्टइंडीज पर 286 रन की बड़ी बढ़त हासिल कर ली. जडेजा और जुरेल ने पांचवें विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी कर मैच में वेस्टइंडीज के लिए वापसी के रास्ते को लगभग बंद कर दिया. स्टंप्स के समय जडेजा के साथ वाशिंगटन सुंदर (नौ) क्रीज पर मौजूद थे. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान रोस्टन चेज ने दो विकेट लिए.
IND vs WI LIVE: जडेजा ने ठोकी छठी टेस्ट सेंचुरी
भारतीय टीम के उपकप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का छठा और इस साल का दूसरा शतक बनाया. 168 गेंदों में शतक पूरा करने के लिए जड्डू छह चौके और पांच छक्के लगाए. लोकल ब्वॉय ने शतक के बाद अपने चिर परिचित अंदाज में बल्ला घुमाते हुए ‘तलवारबाजी सेलिब्रेशन किया.
ध्रुव जुरेल ने ठोका करियर का पहला टेस्ट शतक
नंबर-5 पर बैटिंग करने आए विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया है. अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए. इससे पहले ओपनिंग बैट्समैन केएल राहुल ने भी मैच में आज अपना शतक पूरा किया. वो 100 रन बनाकर आउट हुए.
-Legend News

Recent Comments