रिपोर्ट : LegendNews
भारत और साउथ अफ्रीका का पहला वनडे मैच रांची के JSCA स्टेडियम में कल
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के बाद वनडे सीरीज खेलनी है।साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया था। अब दोनों वनडे मुकाबलों के लिए तैयार है। भारतीय टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में है। कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर दोनों चोटिल चल रहे हैं। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की टीम टेम्बा बावुमा की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। दोनों ही टीमें अपना पिछले सीजन हार गई थी। भारत को ऑस्ट्रेलिया जबकि साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान से हार झेलनी पड़ी थी।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कहां होगा?
भारत और साउथअफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में होगा।
भारत और साउथ अफ्रीका का पहला वनडे कितने बजे शुरू होगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के पहले वनडे की शुरुआत भारतीय समय अनुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होगी।
भारत और साउथ अफ्रीका के पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
जियो हॉटस्टार की ऐप और वेबसाइट पर पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।
साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को यानसेन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रायन।
-Legend News

Recent Comments