रिपोर्ट : LegendNews
भारत और इजरायल ने किए द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर
भारत और इजरायल ने द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच निवेश को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्रालय ने सोमवार यह जानकारी दी।
वित्त मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, भारत सरकार और इज़राइल सरकार ने आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय निवेश समझौते # बीआईटी पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके इजरायली समकक्ष बेजालेल स्मोट्रिच ने हस्ताक्षर किए।
अप्रैल 2000 से जून 2025 के दौरान भारत को इजरायद्विपक्षीय निवेश संधिल से 337.77 मिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ है। इस समझौते पर हस्ताक्षर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देश एक मुक्त व्यापार समझौते पर भी बातचीत कर रहे हैं।
-Legend News

Recent Comments