कानपुर में आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह तड़के मयूर ग्रुप के 35 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। करीब डेढ़ सौ से अधिक आयकर अफसरों ने कानपुर के सिविल लाइन, शक्करपट्टी समेत 20 और मध्य प्रदेश के 15 प्रतिष्ठानों पर एक साथ कार्रवाई की। 
कानपुर स्थित आवास, कार्पोरेट कार्यालय और फैक्टरी में कार्रवाई की गई। सुबह छह बजे से कार्रवाई जारी है। बता दें कि मयूर ग्रुप वनस्पति तेल, फूड आइटम्स और पैकेजिंग का काम करते हैं। 
सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ग्रुप द्वारा लंबे समय से कर की चोरी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि पूरा मामला एक हजार करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का हो सकता है। हालांकि इसकी विस्‍तृत जानकारी रेड खत्म होने के बाद ही लग सकेगी लेकिन कहा यह जा रहा है कि जिस समय आयकर विभाग की रेड पड़ी, उस वक्त कंपनी दोनों डायरेक्टर अपनी कोठी पर ही मौजूद थे. आयकर विभाग के अधिकारियों ने सभी के फ़ोन के साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में ले लिया है. और कंपनी के दस्तावेजों को खंगालने में लगी है.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).