उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार सुबह आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। शहर के बड़े सर्राफा कारोबारियों के यहां आईटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के घंटाघर स्थित गोपी गली में हनी जूलर्स के यहां आयकर विभाग ने दबिश दी। आयकर विभाग ने गोरखपुर के अलावा वाराणसी के सर्राफा कारोबारी के यहां भी छापा मारा है। आयकर विभाग के छापे से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। 
जानकारी के मुताबिक थोक के बड़े कारोबारी हनी जूलर्स की गोरखपुर में तीन दुकानें हैं। गोरखपुर के अलावा वाराणसी और पटना में भी हनी जूलर्स की दुकानें हैं। मंगलवार की सुबह आईटी विभाग ने इनके प्रतिष्ठान पर छापेमारी की है। विभाग की टीम ने सर्राफा कारोबारी के सारे दस्तावेज खंगाले हैं। वाराणसी के नारायण दास सर्राफा के ठिकानों पर आईटी की रेड पड़ी है। पुलिस के साथ विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और दस्तावेजों की जांच कर रही है। 
बताया जा रहा है कि ट्राइडेंट ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। इसे लेकर देश भर में रेड मारी जा रही है। यह ग्रुप यार्न, होम टेक्सटाइल, कागज और स्टेशनरी, रसायन और अनुकूली ऊर्जा के क्षेत्र में काम करता है।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).