रिपोर्ट : LegendNews
महिला बंदियों द्वारा बनाई जा रही हैं भगवान श्रीकृष्ण की मालाऐं, अधिकारियों ने किया शुभारंभ
मथुरा। जिला कारागार में स्थापित हथकरघा में साड़ी, तौलिया तथा भगवान कृष्ण जी की पोशाक एवं मुकुट बनाए जाते हैं। विगत एक सप्ताह से खजानी वेलफेयर सोसाइटी मथुरा के द्वारा कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों को भगवान श्री कृष्ण जी की माला बनाने का प्रशिक्षण कराया जा रहा था। आज से कारागार की महिला बैरिक में उक्त माला बनाने के कार्य का शुभारंभ जिला जज विकास कुमार, जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा फीता काट कर किया गया।
उक्त अवसर पर अपर जिला जज राम कुमार पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन दीक्षित, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा अनीता सिंह उपस्थित रहे। साथ ही आज कारागार के बाहर बंदियों से मुलाकात हेतु आने वाले बंदियों के परिजनों की सहायता के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क का भी शुभारंभ जिला जज महोदय द्वारा किया गया।
उक्त अधिकारियों के द्वारा आज कारागार का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान पाकशाला में सायंकाल का भोजन बनाया जा रहा था। पाकशाला में साफ सफ़ाई अच्छी थी। कारागार के चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया तथा अस्पताल में भर्ती बंदियों का हाल चाल जाना। कारागार मे सभी स्थानों पर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्था अच्छी मिली। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग, चिकित्साधिकारी डॉ उपेंद्र पाल सिंह सोलंकी, जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह, रविन्द्र कुमार, हेमराज, मयंक त्रिपाठी आदि अन्य जेल कार्मिक मौजूद रहे।
- Legend News

Recent Comments