रिपोर्ट : LegendNews
वानप्रस्थ धाम में 16 सितं. को मनेगा डॉ. चतुर नारायण पाराशर महाराज का 45वां जन्म महोत्सव
वृन्दावन। श्रीहित हरिवंश नगर स्थित वानप्रस्थ धाम फेस - 1 में वानप्रस्थ धाम के संस्थापक व विश्वविख्यात भागवत प्रवक्ता डॉ. चतुर नारायण पाराशर महाराज का 45वां जन्म महोत्सव "सेवा संकल्प दिवस" के रूप में अत्यन्त हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ 16 सितंबर 2026 को सायं 7:00 बजे से आयोजित किया गया है।
प्रख्यात साहित्यकार "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि श्रीमज्जजगद्गुरू नाभापीठाधीश्वर स्वामी सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज, श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य अग्रपीठाधीश्वर/मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य महाराज एवं श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर श्रीमहंत कृष्ण बिहारी दास महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प दिवस का शुभारंभ 16 सितम्बर को सायं 07 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा।
तत्पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में अविस्मरणीय सेवा देने वाले 45 वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा।साथ ही 45 सेवा दीपों का सामूहिक प्रज्ज्वलन किया जाएगा। 07:30 बजे से विद्वत संगोष्ठी व सन्त समागम आयोजित होगा।जिसमें देश के कई प्रख्यात संत, विद्वान एवं धर्माचार्य आदि भाग लेंगे।महोत्सव का समापन सन्त ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ होगा।
भागवताचार्य पण्डित रामांश पाराशर एवं पण्डित पवन पाराशर ने सभी से इस महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
- Legend News

Recent Comments