'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा बवाल मच गया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है। दरअसल, एक टास्क के दौरान आकांक्षा चौधरी ने श्रेया कालरा को जान की धमकी दी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर यहां यूजर्स आकांक्षा पर बिफर गए, वहीं किश्वर मर्चेंट और राखी सावंत ने भी उन्हें जमकर सुनाया है। यूजर्स ने तो आकांक्षा चौधरी को 'डॉली बिंद्रा की सस्ती कॉपी' तक बोल दिया।
'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड में मामला इतना बढ़ गया कि आकांक्षा ने कथित तौर पर अपने साथी कंटेस्टेंट को जान से मारने की धमकी दे दी। यह तीखी बहस तब शुरू हुई, जब एक टास्क के दौरान श्रेया कालरा से गलती से आकांक्षा को चोट लग गई और उसकी नाक पर खरोंच आ गई। 
श्रेया से बोलीं आकांक्षा, तुझे कुत्तों की तरह मारती
आकांक्षा आपा खो बैठीं और बोलीं, 'अगर बाहर होती तो तुझे कुत्तों की तरह मारती।' इसी को लेकर इंटरनेट पर हंगामा मच गया और यूजर्स ने आकांक्षा चौधरी को आड़े हाथों ले लिया। 
जिंदा नहीं खड़ी होती वरना 
बाद में आकांक्षा और श्रेया के बीच मामला सुलझ गया, पर कुछ ही मिनट बाद तनाव फिर बढ़ गया। जहां आकांक्षा योगेश रावत के साथ बैठी थीं, वहीं श्रेया अन्य कंटेस्टेंट्स से बात करती नजर आईं। एक बार फिर आकांक्षा चौधरी भड़क गई और बोलीं, 'कॉन्ट्रैक्ट में बंधी हुई हूं, जिंदा नहीं खड़ी होती वरना।' इसके बाद आकांक्षा लड़ाई में पर्सनल हो गईं और श्रेया कालरा पर आरोप लगाया, 'तेरी बाहर की असलियत बताऊं कितने शुगर डैडी पाल रखे हैं? उनके पैसों पर पल रही है।' 
आकांक्षा चौधरी पर भड़के यूजर्स, एक्शन की मांग
आकांक्षा चौधरी के इस बर्ताव पर यूजर्स भड़क गए और उन्होंने फराह खान और रितेश देशमुख से उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आकांक्षा चौधरी को 'लॉक अप 2' की सबसे घटिया और जहरीली कंटेस्टेंट बताया। कुछ ने तो कहा कि आकांक्षा को सिर्फ सलमान खान की सुधार सकते हैं, फराह कुछ नहीं कर पाएंगी। 
आकांक्षा चौधरी ने दी थी करियर बर्बाद करने की धमकी
वहीं, आकांक्षा ने इससे पिछले एपिसोड में श्रेया को धमकी देते हुए कहा था कि वह एक का करियर बर्बाद कर चुकी हैं और उनका भी कर देंगी। इसे लेकर फराह और रितेश ने उनकी तगड़ी क्लास लगाई, जिसका प्रोमो हाल ही रिलीज किया गया। इसे 11 जुलाई को 'जजमेंट डे' एपिसोड में दिखाया जाएगा। 
आकांक्षा चौधरी के बर्ताव को देख एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट भी भड़क गईं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बोलीं, 'हे भगवान, कोई उसका मुंह बंद कराओ। इस आकांक्षा चौधरी को चुप हो जाना चाहिए। इतना छोटा सा स्क्रैच आया है उसने इतना ड्रामा किया, इतना ड्रामा किया। उसका मुंह बंद करवा दो प्लीज। बाप रे, बहुत बकवास करती है। वह चिल्लाती है और बदतमीज है। जरुरत नहीं है उसकी।' 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).