वृन्दावन। ठाकुर श्रीबाँकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की नजर में मंदिर के लगभग 75 साल पुराने किरायदारों सहित केंद्र सरकार भी अतिक्रमणकारी है। 

इस आशय के आरोप बीते रोज कमेटी के आदेश पर प्रबंधन के जरिए मंदिर परिसर में स्थित दुकान, गद्दी, कमरा आदि के किरायदार सेवायतों और भारतीय डॉक विभाग द्वारा संचालित श्रीबाँकेबिहारी उप डाकघर को भेजे गए नोटिस में लगाए गए हैं। इस बेबुनियादी आरोप पर नोटिस प्राप्तकर्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है।

बताते चलें कि श्रीबाँकेबिहारी मंदिर परिसर में केंद्र सरकार के अधीन आने वाले भारतीय डॉक विभाग के पोस्टऑफिस के साथ ही साथ तकरीबन एक दर्जन सेवायत किरायदार पिछले लगभग 75 सालों से प्रबंधकमेटी के मान्य किरायदार हैं।

सभी के पास प्रबंधकमेटी में किराया जमा करने की रसीदें, नगरपालिका के कर दस्तावेज, अदालत के आदेश पर जमा स्टेट बैंक के चालान फार्म जैसे तत्सबंधित तमाम जरूरी प्रमाणित साक्ष मौजूद हैं।

इन किरायदारों में जगनबिहारी गोस्वामी, चंद्रकृष्ण गोस्वामी, रासबिहारी गोस्वामी, फुंदीलाल गोस्वामी, छबीलेबल्लभ गोस्वामी, रुपबिहारी गोस्वामी, मुरलीमनोहर गोस्वामी आदि सेवायतों के वारिसान सहित भारतीय डॉक विभाग के नाम सम्मिलित हैं।

समस्त आवश्यक कागजात होने के बाबजूद कमेटी की ओर से प्रेषित नोटिस में तत्कालीन कानून के अंतर्गत मान्यताप्राप्त सभी सम्मानित किरायदारों को अतिक्रमणकारी बताते हुए बेदखली के आदेश दिए गए हैं, जिसके चलते उनमें भारी आक्रोश फैला हुआ है।

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).