मथुरा। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारि‍यों ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष भगवान दास तोमर के नेतृत्व में वृंदावन जहांगीरपुर गांव के किसानों को न्याय दिलाने की मांग के लिए जिला अधिकारी से मुलाकात की, जिलाधिकारी ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया जहांगीरपुर गांव के किसानों को न्याय मिलेगा। 

इसके बाद किसान नेताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पर सहायक अभिलेख अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर किसानों को न्याय दिलाने की मांग की। 

भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा वृंदावन सौभरि वन के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण हुआ था किसानों को जमीन के बदले जमीन दी गई थी  कुछ किसानों ने जमीन के बदले जमीन ली थी, अपनी जमीन किसानों ने भूमि अधिग्रहण के नाम पर सरकार को दे दी थी। जिला प्रशासन ने जमीन के बदले जमीन किसानों को दी थी उस जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है, किसानों की पुश्तैनी जमीन तो भूमि अधिग्रहण में चली गई, बदले में जो जमीन मिली थी उस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। 

अब कुछ किसान भूमिहीन हो गए हैं जो भुखमरी के कगार पर हैं, इसकी शिकायत अनेकों बार की लेकिन समाधान नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने किसान नेताओं को आश्वासन दिया शीघ्र ही न्याय मिलेगा।  

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मथुरा भगवान दास तोमर उत्तर प्रदेश के महासचिव पंडित नरोत्तम लाल पाराशर महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल जिला प्रभारी मुजाहिद कुरैशी शहर अध्यक्ष तनवीर कुरेशी वृंदावन नगर अध्यक्ष विनोद राजपूत अशोक निषाद विकास निषाद लाला निषाद आदि मौजूद थे। 

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).