इस्राइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। इसका असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है। तनाव के चलते फ्लाइट ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इस बीच जंग के हालातों पर साउथ सिनेमा की चर्चित अदाकारा मीरा चोपड़ा ने चिंता जाहिर की है। 
भारतीय पासपोर्ट सबसे कीमती 
मीरा चोपड़ा ने अमन और चैन की दुआ की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे इस बात को लेकर धन्य महसूस कर रही हैं कि वे भारतीय हैं। अभिनेत्री ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'अनिश्चितता से भरी दुनिया में, मैं इस बात के लिए शुक्रगुजार हूं कि मेरा घर भारत है। एक ऐसा देश, जो अपने नागरिकों को साहस और विश्वास के साथ बचाता है। मेरा भारत महान'। मीरा चोपड़ा ने एक अन्य पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, भारतीय पासपोर्ट शायद आज का सबसे कीमती पासपोर्ट है। 
लिखा, युद्ध से किसी का भला नहीं होता
मीरा चोपड़ा ने प्रार्थना की है कि जल्द हालात सामान्य हों। उन्होंने बताया कि दुबई में हालात बेहद चिंताजनक हैं, इसकी जानकारी उन्हें वहां मौजूद अपने दोस्तों से मिली है। मीरा चोपड़ा ने आगे लिखा है, दुबई में मेरे दोस्त पूरी तरह से पैनिक मोड में हैं। उन्होंने सेंट्रल दुबई में कई मिसाइल अटैक की पुष्टि की है। यह बहुत तेजी से बढ़ा है। युद्ध से किसी का भला नहीं होता। बेगुनाह लोग मरते हैं और तकलीफ उठाते हैं। मैं अमन और जीवन के लिए प्रार्थना करती हूं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).