रिपोर्ट : LegendNews
SIR को लेकर राजनैतिक दलों के साथ बैठक में डीएम ने बताया- 8.56% मतदाताओं का मैपिंग नहीं हुआ
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान 2026 के संबंध में समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 की तिथियों में संशोधित किया गया है, जिसमें मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2026 को होगा तथा मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 को होगा।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा जी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की घोषित तिथियों में संशोधन करते हुए नई तिथियां जारी कर दी गई है। अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
दिनांक 06 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि आलेख्य प्रकाशन के उपरांत मतदाता सूची का पूर्ण मिलान करले। किसी भी प्रकार की समस्या हेतु सीधा (मुझसे) जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी या अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा से संपर्क करे। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण हेतु प्रशासन कटिबद्ध है।
जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया कि उनके द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए आम-जनमानस से गणना प्रपत्र भरवाकर कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में 1573575 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया गया है, जो 80.81 प्रतिशत है। जनपद के 166649 मतदाताओं का मैपिंग नहीं हुआ है, जिसका प्रतिशत 8.56 है। उन्होंने बताया को जनपद में 55893 मृत, 113674 अनट्रेसेबल, 177763 परमानेंट शिफ्टेड, 23823 ऑलरेडी एंरोल्ड तथा 2640 अन्य की श्रेणी में है, इसका कुल प्रतिशत 19.19 है।
बैठक में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल, राजनैतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी से श्री आकाश चौधरी, कांग्रेस से श्री आदित्य तिवारी, बहुजन समाज पार्टी से श्री मुनेन्द्र सिंह निगम व श्री प्रेमप्रकाश तथा समाजवादी पार्टी से श्री वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे।
- Legend News

Recent Comments