मंगलवार (17 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई. दोनों नेताओं ने मिलकर इंडिया फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 भी लॉन्च किया. इसके बाद ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों की पार्टनरशिप को असीमित बताया और कहा कि भारत और फ्रांस की पार्टनरशिप की पहुंच समुद्र की गहराई से लेकर सबसे ऊंचे शिखर तक है. इस दौरान पीएम मोदी ने फ्रांस के साथ मिलकर ऐसा हेलिकॉप्टर बनाने की बात कही जो माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भरेगा. पीएम मोदी ने ये भी बताया कि ये हेलिकॉप्टर भारत में ही बनाया जा रहा है.
इंडिया फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 के उद्घाटन के बाद ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज भारत में हेलिकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन है. ये इस गहरे विश्वास का एक और उदाहरण है. हमें गर्व है कि भारत और फ्रांस मिलकर माउंट एवरेस्ट की ऊंचाइयों तक उड़ान भरने वाला विश्व का एकमात्र हेलिकॉप्टर मिलकर भारत में बनाएंगे. हम इस हेलिकॉप्टर को पूरे विश्व को एक्सपोर्ट भी करेंगे. यानि कि इंडिया-फ्रांस पार्टनर्शिप नोज नो बाउंड्रीज. इट कैन रीच फ्रॉम डीप ओसेन टू द टॉलेस्ट माउंटेन. इसका मतलब कि फ्रांस और भारत की पार्टनरशिप में कोई सीमा नहीं है और इसकी पहुंच समुद्र की गहराई से लेकर सबसे ऊंचे शिखर तक है.
भारत और यूरोप के संबंधों का टर्निंग प्वाइंट है 2026
पीएम मोदी ने आगे कहा, 'साल 2026 में भारत और यूरोप के संबंधों में एक टर्निंग प्वाइंट है. कुछ ही दिनों पहले हमने यूरोपीय यूनियन के साथ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और महात्वाकांक्षी 'फ्री ट्रेड एग्रीमेंट' किया. यह फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भी भारत और फ्रांस के संबंधों में भी अभूतपूर्व गति लाएगा. आपसी निवेश को बढ़ावा देने के लिए आज हम एग्रीमेंट कर रहे हैं. जिससे हमारे लोगों और हमारी कंपनियों को डबल टैक्स न देना पड़े. इन सभी पहलों से आपसी ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और मोबिलिटी को नई ऊर्जा मिलेगी. पीएम मोदी ने बताया कि यही शैड प्रोस्पिरिटी का रोडमैप है.' 
इमैनुएल मैक्रों ने स्वागत पर किया धन्यवाद
फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने कहा, 'भारत के मेरे चौथे ऑफिशियल दौरे पर आपके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं... भारत और फ्रांस के बीच बाइलेटरल रिश्ता सच में बहुत खास और अनोखा है। यह रिश्ता भरोसे, खुलेपन और एम्बिशन का है. हमने आज इस पार्टनरशिप को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने का भी फैसला किया है, इसे एक नया स्टेटस दिया है। इसमें कोई शक नहीं है, क्योंकि हमें इस रिश्ते पर पूरा भरोसा है, और हम पिछले आठ सालों से ऐसा कर रहे हैं। हर साल, अलग-अलग चीजों पर काम करके, हमने कई नए रास्ते बनाए हैं। उदाहरण के लिए, चाहे वह इंडो-पैसिफिक रीजन हो या टेक्नोलॉजी, जहां कोई हेजेमनी नहीं है। हम कानून के राज में पक्का यकीन करते हैं, और हमने पिछले कुछ सालों में यह दिखाया है। चाहे वह IMEC हो, जिसे हमने मिलकर लॉन्च किया था और या फिर हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बात कर रहे हों या इंटरनेशनल सोलर अलायंस की, हमने पिछले आठ सालों में मिलकर कई इनिशिएटिव लिए हैं..." 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).