कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक अहम एलान किया है. उनके इस नए एलान के बाद अब कनाडा में पढ़ाई के लिए जाने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
जस्टिन ट्रूडो ने एलान किया है कि अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को दिए जाने वाले परमिट में अगले साल तक और भी ज़्यादा कटौती कर दी जाएगी.
इस बारे में उन्होंने एक ‘एक्स’ पर एक पोस्ट भी किया है. जस्टिन ट्रूडो ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “हम लोग इस साल से ही अतंर्राष्ट्रीय छात्रों को 35 फ़ीसदी कम परमिट दे रहे हैं. अगले साल इसमें 10 फ़ीसदी की और कटौती कर दी जाएगी.”
कनाडा के प्रधानमंत्री ने यह भी लिखा कि प्रवासन से हमारी अर्थव्यवस्था को फ़ायदा पहुंचता है. लेकिन जब कुछ बुरे लोग सिस्टम का ग़लत इस्तेमाल करते हैं और छात्रों का फ़ायदा उठाते हैं तो हमें उन पर कार्रवाई करनी पड़ती है.
हर साल बड़ी संख्या में भारतीय छात्र कनाडा पढ़ाई के लिए जाते हैं. ऐसे में कनाडा सरकार के इस फ़ैसले उन छात्रों के लिए आगे मुश्किलें भी खड़ी हो सकती हैं.
हर साल लाखों भारतीय छात्र स्टडी परमिट पर कनाडा जा रहे हैं. कनाडा सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2022 की तुलना में 2023 में सक्रिय छात्र वीजा की संख्या क़रीब 29 फीसदी बढ़कर 10 लाख 40 हजार हो गई है.
इनमें से लगभग चार लाख 87 हजार भारतीय छात्र थे. यह 2022 की तुलना में 33.8 फ़ीसदी ज़्यादा है.
आम कनाडाई छात्र की तुलना में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को तीन गुना अधिक फीस चुकानी पड़ती है. कनाडा सरकार की 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने यहां की अर्थव्यवस्था में 22 अरब कनाडाई डॉलर का योगदान दिया है. इसके अलावा करीब 2.2 लाख नई नौकरियां पैदा कीं. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).