नई द‍िल्ली। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में मिचेल स्टार्क से शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने 4 विकेट हासिल किए। इस मुकाबले के बाद स्टार्क ने आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर भी बयान दिया।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर अब तक कई खिलाड़ियों के बयान सामने आ चुके हैं, जिसमें अब एक और नाम कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी जुड़ गया है। 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए स्टार्क ने 4 विकेट हासिल किए थे। स्टार्क ने अपने बयान में कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इस नियम के नहीं होने से सभी कप्तानों के लिए रणनीति को बनाना आसान काम नहीं होगा क्योंकि वह पर उन्हें अपनी ऐसी प्लेइंग 11 को सिलेक्ट करना पड़ेगा जो हालात के अनुसार सबसे सही हो। 

आईपीएल में साल 2023 में खेले गए 16वें सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लागू किया गया था, जिसमें सभी टीमों को अपनी प्लेइंग 11 में एक अतिरिक्त खिलाड़ी को शामिल करने की छूट दी गई थी, जिसका फैसला वह मैच में हालात के अनुसार ले सकते हैं।

इम्पैक्ट प्लेयर रूल से अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने का मिलता मौका
मिचेल स्टार्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर कहा कि इस नियम से सभी टीमों के पास 8वें या 9वें नंबर तक प्रमुख बल्लेबाज देखने को मिलते हैं। इससे बल्लेबाजी में गहराई मिलती है और पावरप्ले में टीमें काफी बेखौफ अंदाज में खेलते हुए दिखती हैं। हालांकि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा कोई नियम नहीं होगा और इस कारण इसका असर स्कोर पर भी देखने को मिलेगा। आपको किसी अतिरिक्त खिलाड़ी के बगैर अपनी टीम का संतुलन बनाना होगा, जिससे ऑलराउंडर खिलाड़ियों का महत्व बढ़ना तय है। जब आपको सिर्फ 11 खिलाड़ियों का चुनना पड़ता है तो कप्तानों को रणनीतिक रूप से काफी सोचना पड़ता है। आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल का अनुभव लेना काफी शानदार रहा।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).