रिपोर्ट : LegendNews
Impact of war: दुबई रूट पर एयर टिकट की कीमतों में 80% तक का उछाल
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में फैले तनाव का असर अंतर्राष्ट्रीय हवाई किराए पर दिखाई दे रहा है। भारत से यूरोप जाने वाली कई उड़ानों के किराए पिछले एक हफ्ते में 40% से ज्यादा बढ़ गए हैं। वहीं दुबई रूट पर एयर टिकट कीमतों में 60% से 80% तक का उछाल आया है। ट्रैवल कंपनियों के अनुसार अगले 15 दिनों के भीतर यात्रा के लिए बुकिंग कराने वालों को काफी महंगे टिकट का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रैवल कंपनी के डेटा के अनुसार सीमित उड़ान संचालन के कारण भारत-दुबई कॉरिडोर पर एकतरफा टिकट के किराए में 60% से 80% तक बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं इस हफ्ते फ्लाइट कैंसिलेशन की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक कुल कैंसिल होने वाली फ्लाइट में से 50% से 65% दुबई रूट से जुड़ी हैं।
कितने महंगे हुए यूरोप के टिकट?
ट्रैवल कंपनियों के मुताबिक जर्मनी और पुर्तगाल जैसे यूरोपीय देशों के लिए हवाई किराए में काफी वृद्धि हुई है। 1 से 5 मार्च के बीच की बुकिंग में पिछले हफ्ते की तुलना में 40% से अधिक किराया बढ़ा है। दिल्ली-फ्रैंकफर्ट रूट की जांच में इकनॉमी क्लास का सबसे सस्ता टिकट करीब 1.5 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जबकि कई दिनों के लिए टिकट मौजूद ही नहीं हैं।
क्यों पड़ा उड़ानों पर असर?
एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार मिडिल ईस्ट में एयर स्पेस बंद होने और सुरक्षा जोखिम के कारण कई उड़ानों को लंबे वैकल्पिक मार्गों से उड़ाना पड़ रहा है। वहीं कुछ और कारणों से हवाई किराए में तेजी आई है। ये इस प्रकार हैं:
विमान बीमा लागत में भारी बढ़ोत्तरी
जेट फ्यूल की कीमतों में उछाल
सीमित सीट उपलब्धता
-Legend News

Recent Comments