पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद की स्थितियों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और विदेश यात्राओं को रद्द करने के साथ सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। पीएम मोदी की अपील के बाद जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस बाइक और इकोनॉमी फ्लाइट में यात्रा कर रहे हैं तो अब उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने कान्स की अपनी यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया है। अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जिक्र करते हुए एक वीडिणे साझा किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि उनके लिए यह मौका बड़ा था लेकिन राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने बड़ा मैसेज साझा किया है। गौरतलब हो कि सीएम फडणवीस ने अपना चार्टर्ड प्लेन छोड़ दिया है। 
क्यों कान्स जा रही थीं अमृता फडणवीस?
अमृता फडणवीस ने वीडियो में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गैरजरूरी खर्चो को घटाने की दिशा में मेरा पहला कदम और राष्ट्र को सर्वोपरि रखना। फडणवीस ने वीडियो में बताया है कि मुझे प्रतिष्ठित 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में महाराष्ट्र, उसकी संस्कृति और हमारी गौरवशाली हथकरघा विरासत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किए जाने का सम्मान प्राप्त हुआ था। इस विशेष अवसर के लिए येओला की एक शानदार 'पैठणी' तैयार की गई थी, जिसे हमारे कारीगरों ने महीनों की लगन से बुना था। किंतु अंतर्राष्ट्रीय यात्रा को कम करने और फिजूलखर्ची घटाने के प्रधानमंत्री जी के आह्वान को देखते हुए मैंने सम्मानपूर्वक कान्स की अपनी यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया है। 
अमृता बोली, आसान नहीं था निर्णय
अमृता फडणवीस ने बताया है कि यह निर्णय लेना आसान नहीं था। विशेषकर तब जब इस यात्रा में इतना प्रेम, परिश्रम और कला-कौशल लगा हुआ था। परंतु जब राष्ट्र पुकारता है, तो हमें सदैव पूरी निष्ठा और दृढ़ विश्वास के साथ उसके साथ खड़ा होना चाहिए। अमृता फडणवीस के अनुसार इस सुंदर प्रयास को साकार करने वाले प्रत्येक कारीगर, डिजाइनर और शुभचिंतक के प्रति मैं अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। रेड कार्पेट इंतजार कर सकता है। राष्ट्र सदैव सर्वोपरि होता है। जय हिंद! जय महाराष्ट्र! फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई को हुई थी। यह फेस्टिवल 23 मई तक चलेगी। इसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां गई हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).