भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित बायोपिक 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चाओं में एक्टर विक्की कौशल छाए हुए हैं। विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। फिल्म 'सैम बहादुर' में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं। वहीं, फातिम सना शेख भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देंगी। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच विक्की ने कहा है कि अगर उन्हें फिल्म के लिए ऑस्कर मिलता है, तो वह इसे भारतीय सेना को समर्पित करेंगे। 
विक्की कौशल ने फैंस के साथ "आस्क अवे" सेशन किया
विक्की के इंस्टाग्राम पर 16.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह अपने फैंस के साथ अक्सर अपडेट शेयर करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में 'सैम बहादुर' के लिए अपने फैंस के साथ "आस्क अवे" सेशन किया। जहां एक फैन ने पूछा, "अगर आपको 'सैम बहादुर' के लिए ऑस्कर या फिल्मफेयर मिला तो आप किसे समर्पित करेंगे?" फिल्म के एक सीन के साथ जवाब देते हुए विक्की ने लिखा, "भारतीय सेना को समर्पिक करूंगा।"
जानिए यूजर्स ने क्या-क्या पूछा
इसके बाद एक अन्य फैन ने पूछा, "अपने किरदार 'सैम' के बारे में थोड़ ओर बताएं।" अभिनेता ने कहा, "रब का बंदा है ये... सबका बंदा है ये!" नेपाल के एक फैन ने 'राजी' अभिनेता से पूछा, "गोरखा के इतिहास के बारे में सीखने का अनुभव कैसा रहा?" विक्की ने कहा: "प्रेरणादायक और वास्तव में प्रेरक!" इसके बाद एक फैंस ने पूछा अगर आपको सैम से व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका मिले तो आप उनसे क्या पूछेंगे?" विक्की ने उत्तर दिया, ''मैं बिल्कुल अचंभित और अवाक रह जाऊंगा!" 
इसी दौरान एक फैंस ने पूछा, क्या उनके लिए किरदार में ढलना वाकई मुश्किल था?, इस पर विक्की ने कहा, "मेरा अब तक का सबसे कठिन किरदार!" फिल्म को पूरा करने में कितने दिन लगे? 'मनमर्जियां' फेम एक्टर ने कहा: "3 साल की स्क्रिप्टिंग, 2 साल की तकनीकी तैयारी, 7 महीने की शूटिंग, 13 शहर, 8 राज्य, 1 लीजेंड के लिए !"
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).