मोनू मानेसर की गिरफ्तारी के बाद विश्व हिंदू परिषद ने बयान जारी कर राजस्थान सरकार पर आरोप लगाए हैं.
वीएचपी ने मोनू मानेसर को हर तरह की सहायता देने का भी ऐलान किया है.
वीएचपी के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, "निर्दोष गौभक्त मोनू मानेसर को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि कुछ समय पहले ही राजस्थान पुलिस ने निर्दोष माना था. चुनावों में मुस्लिम वोट बैंक लिए गौभक्त मोनू की गिरफ्तारी हुई है, जो उन्हें बहुत भारी पड़ेगा."
आलोक कुमार के मुताबिक़ "विश्व हिंदू परिषद गौभक्त मोनू मानेसर को हर प्रकार से सहायता करेगी और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे."
बीते महीने में राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा था, "नासिर और जुनैद की हत्या में मोनू मानेसर का सीधा हाथ नहीं है लेकिन परोक्ष रूप से उसकी क्या भूमिका थी, इसकी पुलिस जांच कर रही है."
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).