रिपोर्ट : LegendNews
अगर कमला हैरिस जीतीं तो तीसरे विश्व युद्ध में मारे जाएंगे लाखों लोग: डोनाल्ड ट्रंप
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक संबोधन में कमला हैरिस को निशाने पर लिया. ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, "अगर वह (कमला हैरिस) जीततीं हैं को तीसरे विश्व युद्ध में लाखों लोग मारे जाएंगे."
ट्रंप ने कहा, "कमला हैरिस बिल्कुल अक्षम हैं. इस वजह से वो अमेरिका की राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं."
ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंदी को निशाने पर लेते हुए कहा, ''सभी जानते हैं कि वे बिलकुल अयोग्य हैं. कोई भी उनका सम्मान नहीं करता, कोई भी उन पर भरोसा नहीं करता, कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता.''
ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के लिए कहा कि अगर हैरिस राष्ट्रपति बनीं तो वे लाखों लोगों को तीसरे विश्व युद्ध में धकेल देंगी.
इससे पहले राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और मौजूदा उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने ट्रंप को लेकर कहा था कि को वे हमें विभाजित करना चाहते हैं. क्योंकि वे डरते हैं.
कमला हैरिस ने आगे कहा कि लेकिन बहुत से लोग अब इन सब बातों से थक चुके हैं. वे एक दूसरे पर उंगली नहीं उठाना चाहते हैं बल्कि हाथ मिलाना चाहते हैं.
-Legend News

Recent Comments