अमेरिका समेत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इसराइल से लगातार ये अपील कर रहा है कि वो आम लोगों को जानोमाल से नुक़सान से पहुचाने के लिए और अधिक प्रयास करे.
हमास के अधिकारियों का कहना है कि सात अक्टूबर के बाद शुरू हुए संघर्ष में गाजा में कम से कम 16,248 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वाले इन लोगों में लगभग तीन चौथाई महिलाएं और बच्चे हैं.
इसराइल की युद्ध नीति का बचाव करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा है कि इसराइल गाजा में संयम दिखा रहा है.
उन्होंने कहा, "अगर हम आम लोगों को चोट पहुंचाना चाहते तो हम ये पूरी जंग आठ अक्टूबर को एक ही दिन में जीत सकते थे. हम गाजा पर अंधाधुंध बमबारी कर सकते थे. ऐसा करना हमारे लिए दुनिया का सबसे आसान काम होता... लेकिन हम ऐसा नहीं कर रहे हैं."
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).