अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ शुरुआती समझौते के प्रावधानों के बारे में कहा है कि अगर ईरान अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करता है तो अमेरिका वैश्विक अर्थव्यवस्था में उसकी वापसी का रास्ता खोलने के लिए तैयार है.
फॉक्स न्यूज़ के एक कार्यक्रम में जेडी वेंस ने ईरान के साथ ट्रंप प्रशासन के समझौते की तुलना बराक ओबामा के शासन में हुए समझौते से की.
उन्होंने कहा, ओबामा के दौर में ईरान के साथ हुई डील बुरी तरह नाकाम रही और यह समझौता, उस डील से बिल्कुल विपरीत है.
जेडी वेंस ने कहा, ओबामा वाली डील और इस डील में फ़र्क यह है कि इसके तहत वे (ईरान) परमाणु हथियार नहीं बना सकते, वे यूरेनियम को एनरिच (संवर्धित) बिल्कुल नहीं कर सकते और न ही उसका भंडारण कर सकते हैं.
उन्होंने कहा, इस समझौते के तहत ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं हो सकते, होर्मुज़ स्ट्रेट खुला रहेगा और अगर ईरान सही बर्ताव करता है तो उसे कई तरह के फ़ायदे मिल सकते हैं. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें कुछ भी नहीं मिलेगा.
जेडी वेंस शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे.
वेंस ने सिरियस एक्सएम रेडियो नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में कई बार इस बात पर ज़ोर दिया कि ईरान को आर्थिक रूप से जो लाभ होगा, उसकी भरपाई किसी भी तरह से अमेरिकी संसाधनों और संपत्तियों से नहीं की जाएगी.
उन्होंने कहा, अगर ईरान सहयोग करता है और समझौते के सभी प्रावधानों का पालन करता है, तो अमेरिका प्रतिबंध हटाकर ईरान में निवेश के अवसर मुहैया कराएगा.
वेंस ने यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया है कि वे समझौते की पूरी शर्तों को शुक्रवार तक या शायद उससे भी पहले सार्वजनिक कर देंगे. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).