रिपोर्ट : LegendNews
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट, CRPF के दो जवान घायल
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बारसूर थाना क्षेत्र में IED ब्लास्ट में CRPF के दो जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया.
दंतेवाड़ा पुलिस के मुताबिक़ घायल जवान ख़तरे से बाहर हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. वहीं, पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
नक्सलियों ने एक प्रेस नोट जारी कर सूचित किया है कि वे पिछले वर्ष विभिन्न कारणों से अपनी जान गंवाने वाले 54 नक्सलियों की याद में आज से आठ दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह मनाएंगे.
कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के दौरान भी धमतरी में सीआरपीएफ की टीम पर नक्सली हमला हुआ था.
गश्त पर निकले सीआरपीएफ और डीआरजी की टीम पर नक्सलियों ने एक के बाद एक IED ब्लास्ट किए.
Compiled: Legend News

Recent Comments