इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाजी की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. नई रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन टी20 फॉर्मेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जेकब बेथेल ने भी अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. 
ईशान किशन 897 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर मजबूती से जमे हुए हैं. पिछले 3 टी20 मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद भी उनका नंबर-1 पर बरकरार रहना फैंस को हैरान कर गया है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ 62 रन बनाए हैं. इसके बाद भी उनके खाते में 21 रेटिंग पॉइंट्स जोड़ दिए गए. 
फैंस ने आईसीसी से कर दी ये बड़ी मांग
आईसीसी की इस ताजा रैंकिंग के सामने आते ही सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है और वे आईसीसी के इस अजीबोगरीब पॉइंट सिस्टम पर बड़े सवाल उठा रहे हैं. दरअसल, फैंस का मानना है कि नंबर-1 पायदान पर मौजूद ईशान किशन की तुलना में दूसरे नंबर पर काबिज अभिषेक शर्मा इस ताज के ज्यादा हकदार थे. 
सोशल मीडिया पर फैंस ने आंकड़े शेयर करते हुए नाराजगी जताई कि ईशान किशन ने अपनी पिछली 5 टी20 पारियों में महज 15 की औसत और 111.94 के साधारण स्ट्राइक रेट से सिर्फ 75 रन बनाए हैं, फिर भी उनकी रेटिंग 871 से बढ़कर 897 हो गई, जबकि दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा ने मुश्किल पिचों पर 49, 50 और 43 रनों की शानदार और मैच जिताऊ पारियां खेलीं, लेकिन वे नंबर-2 पर ही रह गए. फैंस ने आईसीसी को आड़े हाथों लेते हुए मांग की है कि बदलते क्रिकेट के दौर को देखते हुए आईसीसी को अपने इस पुराने और 'फ्लॉप' रैंकिंग सिस्टम को तुरंत बदलने की जरूरत है. 
इंग्लैंड के जेकब बेथेल को हुआ बंपर फायदा
इस हफ्ते की रैंकिंग में सबसे बड़ा फायदा इंग्लैंड के जेकब बेथेल को हुआ है. बेथेल ने शानदार खेल दिखाते हुए रैंकिंग में 7 पायदानों की लंबी छलांग लगाई है. इस बड़ी बढ़त के साथ वह अब सीधे नंबर-8 पर पहुंच गए हैं. उनके अब 708 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के बेहद करीब है. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).