अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को सालाना टीम रैंकिंग अपडेट जारी की। इसमें ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष स्थान पर है, जबकि भारत ने सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों, यानी वनडे और टी20 में अपना दबदबा बरकरार रखा है। मौजूदा टेस्ट चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल द ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मैच में भारत पर 209 रन की शानदार जीत दर्ज की थी। उन्होंने सालाना अपडेट में भारत को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर लुढ़क गई है।

ऑस्ट्रेलिया के 124 अंक हो गए हैं और वह अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के उप विजेता भारत (120) से चार अंक आगे है। वहीं, इंग्लैंड (105) तीसरे स्थान पर है। टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका (103), न्यूजीलैंड (96), पाकिस्तान (89), श्रीलंका (83), वेस्टइंडीज (82) और बांग्लादेश (53) अपने-अपने स्थान पर काबिज हैं।।

सालाना अपडेट कैसे होता है?
सालाना अपडेट में 2020-21 सत्र के नतीजे हटा दिये गये हैं और इसमें मई 2021 के बाद पूरी हुई सभी सीरीज शामिल हैं। भारत मुख्यत: 2020-21 में आस्ट्रेलिया में मिली 2-1 की जीत के रैंकिंग के हटाए जाने से दूसरे स्थान पर खिसका। एक टीम को रैंकिंग तालिका में शामिल होने के लिए तीन साल में न्यूनतम आठ टेस्ट खेलने होते हैं। हालांकि, सालना अपडेट के बाद भारत वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है। इसमें मई 2023 से पहले पूरे हुए मैच के 50 प्रतिशत और इसके बाद के मैच के शत प्रतिशत अंक शामिल हैं।

- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).