रिपोर्ट : LegendNews
महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए ICC घोषित की रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा
महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा की है। टूर्नामेंट की शुरुआत में अब कुल दो महीने यानी 60 दिन का समय शेष है। इससे पहले खेल की वैश्विक संस्था ने आगामी टूर्नामेंट के लिए इनामी राशि का एलान किया है। इस बार कुल इनामी राशि 8,764,615 डॉलर (82 करोड़ रुपये) रखी गई है, जो 2024 के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा है। 2024 में यह राशि 7,958,077 डॉलर (लगभग 74 करोड़ रुपये) थी। खास बात यह है कि इस बार टूर्नामेंट में पहली बार 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि पहले 10 टीमें खेलती थीं।
इनाम का वितरण
विजेता टीम को मिलेगा: 2,340,000 डॉलर (लगभग 21.8 करोड़ रुपये)
उपविजेता (रनर-अप) को: 1,170,000 डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये)
दोनों सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को: 675,000 डॉलर प्रत्येक (लगभग 6.29 करोड़ रुपये)
ग्रुप स्टेज में हर जीत पर: 31,154 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये)
सभी 12 टीमों को न्यूनतम: 247,500 डॉलर (लगभग 2.06 करोड़ रुपये)
क्या बोले आईसीसी के सीईओ?
आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि महिला क्रिकेट तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस तरह की बढ़ती इनामी राशि इस खेल को और मजबूत बनाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि टूर्नामेंट का विस्तार और बढ़ता निवेश महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दे रहा है।
ट्रॉफी टूर की शुरुआत
टूर्नामेंट से पहले ट्रॉफी टूर भी शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत लंदन में स्थित ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड से हुई। इसके बाद ट्रॉफी नीदरलैंड्स, आयरलैंड और स्कॉटलैंड जैसे देशों का दौरा करेगी और फिर इंग्लैंड के विभिन्न शहरों में जाएगी।
टूर्नामेंट की शुरुआत
महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी। पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट न सिर्फ खेल के स्तर पर बल्कि दर्शकों और मीडिया के लिहाज से भी नए रिकॉर्ड बना सकता है।
-Legend News

Recent Comments