रिपोर्ट : LegendNews
जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब से ऐसी पारी खेलने का इंतजार था: संजू सैमसन
संजू सैमसन ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों में 97 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। 4 छक्कों और 12 चौकों से सजी इस दमदार इनिंग के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। भारत की यह जीत विश्व कप इतिहास में ईडन गार्डन्स में सबसे बड़ी सफल चेज़ में से एक रही।
मैच के हीरो संजू सैमसन ने भावुक होकर कहा, जिस दिन से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया और देश के लिए खेलने का सपना देखा, उसी दिन से मैं ऐसी पारी का इंतजार कर रहा था। मेरा सफर बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कई बार खुद पर शक हुआ कि क्या मैं यह कर पाऊंगा? लेकिन आज मुझे ऊपरवाले का आशीर्वाद मिला, जिसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।
अपनी पारी की रणनीति बताते हुए संजू ने कहा, मैं इस फॉर्मेट को लंबे समय से खेल रहा हूं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे महान खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है। मैंने देखा है कि वे परिस्थितियों के अनुसार अपना खेल कैसे ढालते हैं।
पिछले मैच में हम पहले बल्लेबाजी कर रहे थे इसलिए मैं शुरू से आक्रामक था, लेकिन आज हालात अलग थे। जब भी ज्यादा रिस्क लिया, विकेट गिरते दिखे। मुझे नहीं पता था कि मैं इतनी खास पारी खेल पाऊंगा, लेकिन यह मेरी जिंदगी के सबसे यादगार दिनों में से एक है।
इससे पहले संजू को दो मैचों में मौका मिला था- नामीबिया के खिलाफ 22 रन और जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 रन, जिसके बाद उनकी फॉर्म पर सवाल उठने लगे थे। लेकिन इस महत्वपूर्ण मुकाबले में उन्होंने कमाल का जवाब दिया और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
-Legend News

Recent Comments
Ryan38
2026-04-15 15:49:52
The history of mutual matches between opponents often reveals recurring trends. Some teams regularly play cautiously against each other, while others display a more open style of play. When browsing the archive of previous matches through a platform like lucky star india, users can notice these patterns and use them as an additional element of analysis. I believe this information could be interesting.