200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी सुकेश चंद्रशेखर अक्सर दो मुद्दों को लेकर काफी चर्चा में बना रहता है। एक बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस और दूसरा दिल्ली सरकार के खिलाफ उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर। एक बार फिर सुकेश ने राज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले में हो रहे पुनर्निर्णाम यहां तक कि उनके बंगले में आए फर्नीचर से लेकर क्रॉकरी तक पर जो खर्च हुआ है वो सारा पैसा मैंने दिया है। 
सुकेश ने खत में यह भी दावा किया है कि केजरीवाल के बंगले में जो फर्नीचर लगे हैं वह सत्येंद्र जैन और केजरीवाल ने खुद चुने थे। उनके फोटो मैंने उन्हें व्हाट्सएप और फेस टाइम चैट के जरिए सीएम और जैन के मोबाइल पर भेजा था। 
सुकेश ने पत्र में बकायदा उन सभी सामानों का ब्यौरा दिया है जो उसके मुताबिक उसने केजरीवाल के लिए खरीदा था। इसमें 45 लाख रुपये का ऑलिव ग्रीन रंग का 12 सीटर डाइनिंग टेबल है। 
-केजरीवाल और उनके बच्चों के बेड रूम के लिए 34 लाख रुपये की ड्रेसिंग टेबल।
-18 लाख रुपये के सात आइने। 
-28 लाख के 30 पीस रग्स, बेडस्प्रेड्स और तकिए।
-45 लाख की पामराई की तीन दीवार घड़ियां। 

सुकेश ने पत्र में दावा किया है कि इन सभी सामनों के बिल का भुगतान मैंने किया है। सारे फर्नीचर सीधे केजरीवाल के दफ्तर भेजे गए थे, जहां से मेरे स्टाफ रिषभ शेट्टी ने उन्हें उनके आवास पर लगाया था। ये सब इटली और फ्रांस से आयात हुए थे। सभी भुगतान मेरे फर्म न्यू एक्सप्रेस पोस्ट एंड एलएस फिशरीज द्वारा किए गए थे। इस बात का सबूत में जांच एजेंसी को भी उपलब्ध करा सकता हूं, मेरे पास केजरीवाल और सिसोदिया संग हुए व्हाट्सएप चैट मौजूद हैं। 
-Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).