साल 2021 में हुमा कुरैशी मुख्यमंत्री के रोल में 'महारानी' वेब सीरीज लेकर आई थीं। ओटीटी पर रिलीज हुई इस 'महारानी' को दुनियाभर में खूब प्यार मिला और यही वजह है कि हुमा कुरैशी 'महारानी 2' के टीजर के साथ फिर हाजिर है। 'महारानी 2' का मेकर्स ने टीजर रिलीज किया है जिसमें कहानी महज सत्ता की ही नहीं बल्कि सत्ता को हथियाने के लिए मियां बीवी के बीच भी छिड़ जंग को दिखाया गया है। 
'महारानी 2' में एक बार फिर भीमा भारती के रूप में सोहम शाह नजर आए हैं। टीजर की शुरुआत उन्हें से होती है। जहां वह कहते हैं- हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, हमारी तो कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था। इस डायलॉग के साथ भीमा भारती अपनी पत्नी और सीएम रानी भारती के खिलाफ जनता को करता नजर आता है। 
सोहम ने Maharani season 2 का वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- "जेल के ताले टूटेंगे, भीमा भारती छुटेंगे! हुमा कुरैशी हम अपनी सत्ता फिर से लेने आ रहे हैं, तैयार हो जाए। फिलहाल मेकर्स ने 'महारानी 2' की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है लेकिन एक बार फिर दर्शकों को ये सीरीज सोनी लिव पर देखने को मिलेगी। 
सोहम शाह का वर्क फ्रंट
शिप ऑफ थीसियस में बहुमुखी भूमिकाओं के बाद सोहम शाह सिमरन, तुम्बाड, बार्ड ऑफ ब्लड, द बिग बुल के बाद अब महारानी 2 में नजर आने के लिए एकदम तैयार है। अब तक सोहम को दर्शकों ने हमेशा ही अलग अलग किरदार और एक्सपेरिमेंट्स करते देखा है। इस बार वह बिहार के राजनेता के रूप में नजर आने वाले हैं।
हुमा कुरैशी का ओटीटी पर जलवा
Huma Qureshi ओटीटी पर कई प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर चुकी हैं। 'महारानी' से पहले वह 'लैला' सीरीज में धमाल मचा चुकी है। 'लैला' की न केवल कहानी और कॉन्सैप्ट की तारीफ हुई बल्कि हुमा के दमदार अभिनय ने सभी मंत्रमुग्ध कर दिया था। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज 'मिथ्या' को भी काफी पसंद किया गया था।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).