बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन जल्द ही हॉलीवुड में एंट्री की तैयारी मे है। खबर है कि उन्होंने हॉलीवुड की मशहूर प्रोडक्शन और मैनेजमेंट कंपनी एनॉनिमस कंटेंट (Anonymous Content) के साथ हाथ मिलाया है। इसके बाद से उनके हॉलीवुड डेब्यू की चर्चाएं तेज हो गई हैं। 
हॉलीवुड डेब्यू की अटकलें
एनॉनिमस कंटेंट ने आधिकारिक तौर पर ऋतिक रोशन को अपने टैलेंट रोस्टर में शामिल कर लिया है। यह वही कंपनी है जो कई ऑस्कर विजेता फिल्मों और चर्चित टीवी प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रही है। हालांकि अभी तक ऋतिक के किसी हॉलीवुड प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस साझेदारी के बाद फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द किसी बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।
कौन है एनॉनिमस कंटेंट?
एनॉनिमस कंटेंट हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित मीडिया और मैनेजमेंट कंपनियों में से एक मानी जाती है। यह कंपनी कई मशहूर कलाकारों, लेखकों और निर्देशकों को रिप्रेजेंट करती है। इसके साथ ही यह 'द रेवेनेंट' और 'स्पॉटलाइट' जैसी ऑस्कर विजेता फिल्मों से भी जुड़ी रही है।
बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड'
ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का 'ग्रीक गॉड' कहा जाता है। उन्होंने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'कृष', 'जोधा अकबर', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'वॉर' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। 
वर्कफ्रंट पर क्या है खास?
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'कृष 4' को लेकर चर्चा में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन भी वह खुद करने वाले हैं। फिल्म की तैयारियां फिलहाल तेजी से चल रही हैं। इसके अलावा ऋतिक निर्माता के तौर पर भी नई शुरुआत कर रहे हैं। उनके बैनर HRX फिल्म्स के तहत वेब सीरीज 'स्टॉर्म' बनाई जा रही है, जिसे लेकर भी काफी उत्सुकता बनी हुई है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).