रिपोर्ट : LegendNews
हूती विद्रोहियों ने किया सऊदी अरब में मिलिट्री बेस को निशाना बनाने का दावा
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने दक्षिणी सऊदी अरब में एक मिलिट्री बेस को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया है. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.
याह्या सरी का दावा है कि हमला दक्षिणी सऊदी अरब स्थित शरूरा सैन्य अड्डे पर किया गया है. उन्होंने कहा कि हमले में सऊदी अरब के हथियारों के भंडार और कमांड एंड कंट्रोल सेंटरों को निशाना बनाया गया. हालांकि, हूती प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि हमला किस समय हुआ.
उन्होंने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा, "अगर यमन के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई जारी रहती है, तो हूती सऊदी क्षेत्र के अंदर के इलाक़ों में बड़े हमले कर सकते हैं."
इस बीच एक्सियोस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई करने की मांग की थी. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने इस मांग को ठुकरा दिया.
-Legend News

Recent Comments