तुर्किये में रविवार तड़के एक भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी तुर्किये में हुए इस हादसे में यात्री बस में आग लग गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 माह का एक शिशु भी शामिल है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। 
सुरक्षा अवरोधकों से टकराकर बस में लगी आग
रिपोर्ट के अनुसार पर्यटन कंपनी पामुक्कले टूरिज्म की बस रविवार सुबह करीब 1:40 बजे देनिजिली प्रांत में राजमार्ग के सुरक्षा अवरोधकों से टकरा गई। जिससे बस में आग लग गई। बस इजमिर से भूमध्यसागरीय तटीय शहर अंताल्या जा रही थी। हादसे के समय बस में 38 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। हादसे में 33 लोग घायल हो गए। मृतकों में 50 वर्षीय बस चालक और 9 माह के शिशु के पिता भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में सड़क किनारे बस का पूरी तरह जला हुआ ढांचा दिखाई दे रहा है। 
गौरतलब है कि शनिवार को ईद अल अजहा का अंतिम दिन था। तुर्किये में इस धार्मिक पर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों से मिलने और छुट्टियां मनाने के लिए यात्रा करते हैं, जिसके चलते तुर्किये में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में अक्सर बढ़ोत्तरी देखी जाती है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).