रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा में भीषण सड़क हादसा; बस से उतरे मुसाफिरों को कैंटर ने रौंदा, 6 की मौत
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह भीषण हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन संख्या 88 के पास निजी बस से उतरे मुसाफिरों को एक बेकाबू टैंकर ने रौंद दिया. बस सवार 6 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई. जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे का संज्ञान लेकर अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है.
एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि शनिवार सुबह सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस पर सड़क हादसा होने की सूचना मिली थी. घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची थी. प्राथमिक जांच में सामने आया कि निजी बस दिल्ली से कानपुर जा रही थी. सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस पर माइलस्टोन संख्या 88 के पास कुछ मुसाफिर लघुशंका के लिए बस से नीचे उतरे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहा एक बेकाबू कैंटर सभी को रौंदता हुआ निकला गया. कैंटर की चपेट में आने वाले छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. गंभीर रूप से घायल एक मुसाफिर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 3 बजे हादसा हुआ था. दुर्घटना में सोनू पुत्र विनोद (32) निवासी एरवा कटरा जिला औरैया, देवेश पुत्र राम सिंह (32) निवासी ग्राम भेलबल पोस्ट कोठवा जिला बस्ती, असलम पुत्र बशरूद्दीन (27) निवासी गड़े का पुरवा जिला कन्नौज, संतोष पुत्र रामवीर (46) निवासी प्रेमनगर दिल्ली, अनुराग पुत्र आनंद (27) निवासी ग्राम कन्चौसी थाना दिबियापुर जिला औरैया, प्रमोद पुत्र साधू सिंह (35) निवासी बड़गांव थाना जसराना जिला फिरोजाबाद की मौत हुई है. शिवकांत दुबे पुत्र अमरकान्त दुबे (46) निवासी बेला जिला औरया गंभीर रूप से घायल हैं. उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
- Legend News

Recent Comments