केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हरियाणा के करनाल में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। यह पदयात्रा सेक्टर 12 से शुरू हो कर और दयानंद चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान अमित शाह ने जनता को संबोधित किया। शाह ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि हमें यह रैली क्यों निकालनी पड़ रही है। देश की जनता ने लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की लगातार हार हुई। लोकतंत्र में संसद चर्चा का सर्वोपरि स्थान है, लेकिन राहुल गांधी, आप संसद नहीं चलने देते हो, मुद्दों पर चर्चा नहीं करते। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा की वो बार-बार वियतनाम क्यों जाते हैं।
राहुल गांधी से पूछे सवाल
अमित शाह ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का ब्योरा मांगते हुए कहा कि आप लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, लोगों को यह जानने का अधिकार है। अमित शाह ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की रैली का मकसद मतों की रक्षा करना नहीं, बल्कि घुसपैठियों को बचाना है। अगर राहुल गांधी एक जिम्मेदारी से चर्चा करना चाहते हो, अगर आपके मुद्दों में सच्चाई है, आपके मुद्दों में दम है, तो संसद में चर्चा करिए। लेकिन जब आप जवाब नहीं सुन पाओगे, तो हमेशा की तरह भाग जाओगे। 
कांग्रेस पर बड़ा अटैक
शाह ने आगे कहा कि संसद में हंगामा करना और बहिष्कार करना, उसको आपने कांग्रेस पार्टी की संस्कृति बना दी है। सड़कों पर भीड़ जुटाकर अराजकता फैलाते हैं। भाजपा आपको संसद में भी जवाब देगी, विधानसभाओं में, गांवों में, सड़कों पर भी जवाब देगी। अगर आपको भीड़ ही इकट्ठा करनी है, तो भाजपा के कार्यकर्ता वहां पर भी आपको मुंहतोड़ जवाब देंगे। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).