नई द‍िल्ली। 4 मार्च 2026 को जहां पूरा देश होली के रंगों में डूबा हुआ था, वहीं भारत की राजधानी दिल्ली खूनी होली में डूबी हुई थी। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के मौके पर हुए एक छोटे से झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, होली के दौरान 10 साल के बच्चे के गुब्बारा फेंकने को लेकर दो समुदाय में बहस हो गई। देखते ही देखते यह झगड़ा हिंसा तक पहुंच गया और मुस्लिम समुदाय के 10 से 15 लोगों ने एक हिंदू घर को निशाना बनाया और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि इसी झगड़े के दौरान तरुण नाम के एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में तुषार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि एक छोटी बच्ची ने कुछ गुब्बारों में रंग भरकर छत से नीचे फेंके। इस दौरान सड़क पर एक महिला पर रंग के छींटे पड़ गए। महिला मुस्लिम समुदाय की थी। इस पर महिला चिल्लाने लगी। इस बीच, लड़की के माता-पिता ने महिला से लड़की की गलती के लिए माफी मांगी लेकिन महिला शांत नहीं हुई और अपने परिवार वालों को लाठी-डंडों के साथ बुलाकर हिंदू परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें हमारे बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान मुस्लिम परिवार के 10 लोगों ने मेरे बच्चे को लोहे की रॉड से पीटा और उसकी छाती पर पैर रखकर उसे मार डाला। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि झगड़े में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).