रिपोर्ट : LegendNews
हिंदूवादियों ने अलवर में निकाली विशाल हनुमान यात्रा, बालक नाथ योगी व फलाहारी महाराज शामिल
मथुरा। अलवर में सनातनी हिंदुओं के द्वारा 12वीं विशाल हनुमान यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें संपूर्ण राजस्थान से ज्यादा से ज्यादा सनातनी हिंदुओं ने हिस्सा लेकर यह दिखा दिया कि यहां पर हिंदू एक हैं, श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद प्रकरण केस के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि अलवर में सनातनी हिंदुओं की एकता को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।
यह वीरों की भूमि है इस प्रकार सभी हिंदुओं को एक रहना चाहिए, सांसद बालक नाथ योगी ने कहा पहले मुगल शासकों ने हमारे हिंदुओं पर अत्याचार किए थे लेकिन अब हिंदू जाग गया है अब अत्याचार सहन नहीं करेंगे ।
इस अवसर पर सांसद बालक नाथ योगी, दिनेश फलाहारी महाराज , क्षेत्रीय संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद राजाराम,गरिमा गोयल, इंद्रदेव कौशिक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Recent Comments