केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि "आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए हिंदू और क्रिश्चियन बेटियों को बहलाया और फुसलाया जाता है."
उन्होंने गुरुग्राम में एक जनसभा के दौरान कहा, "आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए हिंदू और क्रिश्चियन बेटियों को कैसे बहलाकर और फुसलाकर उनको जोड़ा जाता है अपने साथ. अगर वो हां कर दे तो आतंक के रास्ते पर जाने के लिए मजबूर हो जाती है. अगर वो ना करे तो उनको गोली मारने का काम भी किया जाता है." 
'द केरला स्टोरी' फ़िल्म का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "द केरला स्टोरी, ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है. ये समाज में जो एक बहुत बड़ी चिंता खड़ी हुई है, कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने धर्म में बच्चियों को बहला-फुसलाकर ले जाना चाहते हैं और आतंकवाद के रास्ते ले जाना चाहते हैं, उनका चेहरा बेनक़ाब करने का काम 'द केरला स्टोरी' में हुआ है." 
"लेकिन कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं, वो इस फ़िल्म का विरोध करते हैं. अगर वो फ़िल्म का विरोध करते हैं तो वे कहीं न कहीं पीएफआई का समर्थन करते हैं, आतंकवादियों का समर्थन करते हैं, आईएसआईएस का समर्थन करते हैं. मैं आप सबसे कहता हूं कि देखिए इस फिल्म को, सच्चाई सामने आए कि किस तरह से आज लोग हिंदू और क्रिश्चियन धर्म की बेटियों को अपने साथ जोड़ने का और आतंकवाद के रास्ते पर ले जाने का प्रयास करते हैं."
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).