रिपोर्ट : LegendNews
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू के पास खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांचों लोगों की मौत हो गई है। 4 लोगों ने मौके पर दम तोड़ा, वहीं 5वें शख्स ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। DSP आनी चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि की।
DSP ने बताया कि हादसा कुल्लू के निरमंड क्षेत्र में केदस रोड पर ओडीधार के पास हुआ। मारुति कार HP35-4332 रामपुर की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार ओडीधार के पास पहुंची तो धुंध होने की वजह से चालक का कार से नियंत्रित खो गया और कार सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी। हादसे का लोगों को पता चला तो उन्होंने बचाव अभियान चलाया।हादसे में मारने वाले 4 लोग आपस में रिश्तेदार
हादसे में मौके पर मारने वालों की पहचान 65 वर्षीय हरदयाल निवासी गांव केदस, 47 वर्षीय रंजना पत्नी गणेश नेगी निवासी गांव नोगली तहसील रामपुर, वर्षा पत्नी कुलदीप निवासी गांव केदस, 70 वर्षीय नारायण शर्मा निवासी गांव नावा निरमंड के रूप में हुई। घायल कुलदीप पुत्र हरदयाल निवासी गांव केदस ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ा।
DSP के अनुसार कुलदीप को लोगों ने कार से निकाला और उपचार के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे शिमला के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में शिमला जाते समय मौत हो गई। बताया जा रहा कि मृतक हरदयाल, मृतक कुलदीप का पिता और मृतक वर्षा, मृतक कुलदीप की पत्नी थी। रंजना मृतक हरदयाल की भतीजी थी।
Compiled: Legend News

Recent Comments