महाराष्ट्र की चर्चित बर्खास्त आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर के पुणे स्थित घर पर हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। पूर्व IAS प्रोबेशनर पूजा खेडकर ने आरोप लगाया है कि उनकी नौकरानी ने पूरे परिवार को बांधने के बाद लूटपाट की। पुणे पुलिस ने पूजा खेडकर के आरोपों के बाद जांच शुरू कर दी है। पूजा खेडकर ने बताया है कि एक घरेलू नौकरानी ने उनके और उनके माता-पिता को बेहोश करके उनके घर से कीमती सामान चुरा लिया। 
खेडकर ने बताया कैसे-क्या हुआ
पुलिस के अनुसार यह घटना बानेर रोड स्थित पूजा खेडकर के बंगले पर हुई। खेडकर ने घटन के बाद देर रात पुलिस से संपर्क किया और बताया कि नौकरानी ने लूटपाट की है। खेडकर के अनुसार उन्होंने हाल ही में रखी गई एक घरेलू नौकरानी रखी थी। वह नेपाल की रहने वाली है। पूजा खेडकर के अनुसार उसने खाने या पीने की चीजों में बेहोशी की दवा मिला दी थी। जिससे वह और उनके माता-पिता - दिलीप और मनोरमा खेडकर बेहोश हो गए। खेडकर का आरोप है कि नौकरानी ने उन्हें बांध दिया और मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान लेकर भाग गई। 
खुद को छुड़ाने के बाद दी सूचना
खेडकर ने पुलिस को बताया कि बाद में वह खुद को छुड़ाने में कामयाब रहीं और दूसरे फोन से अधिकारियों से संपर्क किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मौखिक रूप से दी गई है और अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। कथित तौर पर चोरी हुए सामान का विवरण भी औपचारिक रूप से नहीं दिया गया है। इसके बावजूद प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। पिछले साल नवी मुंबई में रोड रेज की घटना के बाद एक ट्रक ड्राइवर के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने दिलीप और मनोरमा खेडकर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। खेडकर पर अपने आवेदन में गलत जानकारी देने के आरोप भी हैं।
-Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).