दिल्ली पुलिस की ओर से स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से पहले आतंकवादी खतरों को ध्यान में रखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने इस कड़ी में  शहर के प्रमुख स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त बाजारों में 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों के पोस्टर भी चिपका दिए हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी इन पोस्टरों में  इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और अलग-अलग खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े खतरनाक संदिग्धों की तस्वीरें और डिटेल्स शामिल हैं। 
जानकारी के मुताबिक पोस्टरों में  इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल, अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान और सैयद मोहम्मद अर्शियान दिखाई दे रहे हैं।
मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट में कौन शामिल?
मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादियों की लिस्ट में 'खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स' के रंजीत सिंह उर्फ नीता, परमजीत सिंह पम्मा, 'खालिस्तान टाइगर फोर्स' के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला और 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' (BKI) के हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर व गुरमीत सिंह बग्गा जैसे प्रमुख नाम प्रमुखता से शामिल हैं। 
दिल्ली पुलिस द्वारा हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए अलर्ट जारी किया जाता है।  15 अगस्त और 26 जनवरी को आतंकी खतरा ज्यादा बढ़ जाता है, इसी को देखते हुए  सुरक्षा के लिए खतरा बने इन वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है। ताकि आम नागरिक सावधान रहें, संदिग्धों की पहचान होने पर इसकी तुरंत सूचना दे सके।  
पुलिस ने लोगों से की अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर इनमें से कोई भी संदिग्ध व्यक्ति कहीं दिखाई दे या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पोस्टर में पुलिस कंट्रोल रूम (112) और विशेष प्रकोष्ठ के संपर्क नंबर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जो भी व्यक्ति इन संदिग्धों की जानकारी देगा उसे ईनाम दिया जाएगा, और इसी के साथ उसकी पहचान को भी गुप्त रखा जाएगा। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).