इजरायल की सेना ने हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह के मरने की पुष्टि कर दी है। यह लेबनान के हिजबुल्लाह के लिए बड़ा झटका है। शुक्रवार को इजरायली एयरफोर्स ने बेरूत में कई हवाई हमले किए थे। हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर भी हमला हुआ था, जिसमें हसन नसरल्लाह के होने की खबर थी। इजरायली धमाकों के बाद हिजबुल्लाह ने हसन नसरल्लाह के मारे जाने को नहीं माना। ऐसी रिपोर्ट्स आती रहीं कि हसन नसरल्लाह जिंदा है। हालांकि एक इजरायली अधिकारी ने कहा था कि उन्होंने जो बम गिराए हैं उसमें नसरल्लाह का जिंदा बच पाना मुश्किल है। अब इजरायली सेना ने एक ट्वीट कर इसकी पुष्टि कर दी है। 
इजरायली सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- 'हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा।' हसन नसरल्लाह का मारा जाना इजरायल के लिए एक बड़ी कामयाबी है। साथ ही मिडिल ईस्ट में ईरान के लिए बड़ा झटका है क्योंकि ईरान हिजबुल्लाह के बहाने ही इजरायल पर दबाव बनाता था। नसरल्लाह की मौत से पहले हिजबुल्लाह के कई टॉप कमांडर्स को इजरायल ने ढेर कर दिया था। वहीं लगभग दो महीने पहले हमास चीफ इस्माइल हानिया को भी ईरान में इजरायल ने मार डाला था।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).