रिपोर्ट : LegendNews
हेमा मालिनी ने किया सभी ब्रजवासियों का अपमान, माफी मांगें: मथुरा कांग्रेस
मथुरा। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी द्वारा समस्त बृजवासियों का अपमान वाला विवादित बयान को लेकर आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर द्वारा सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मथुरा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा सांसद हेमा मालिनी द्वारा बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध करने वाले लोगों को वृंदावन छोड़कर चले जाने वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए हेमा मालिनी से समस्त बृजवासियों से माफी मांगनी चाहिए। यदि उनमें जरा से भी नैतिकता बची हो तो तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।
कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने सांसद हेमा मालिनी द्वारा वृंदावन में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण का विरोध कर रहे लोगों राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध किए जाने पर सांसद द्वारा वृंदावन छोड़कर चले जाने वाले बयान पर कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि सांसद महोदय को एबीसीडी की जानकारी नहीं है। लोकतंत्र वहीं जीवित रहता है जिसमें विरोध सहमति को महत्व प्रदान किया जाता है। उनका बयान तानाशाही दमकारी अहंकारी भाषा को प्रकट करता है।
प्रेस वार्ता में पूर्व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि जनता ने उन्हें सेवा कार्य के लिए चुना है वह जनता का ही अपमान कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अप्रतिम सक्सेना ने कहा कि सांसद के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे तत्काल त्यागपत्र देने की मांग करते हुए उनके बयान को फासिस्टवादी सोच का बताया है जिसमें लोगों का विरोध करने का अधिकार समाप्त हो जाता है।
प्रेस वार्ता में उपस्थित कांग्रेस जनों में सर्वश्री जिला प्रवक्ता उमाशंकर शर्मा, जिला महासचिव मनोज गौड़, सरवन अहमद, शैलेन्द्र चौधरी, जिलानी कादरी, रमेश कश्यप, आशीष अग्रवाल, पंकज चौधरी, बनवारी चौधरी, विनोद दिवाकर, सागर माहौर, सुरेश शर्मा, खुशी राम पटेल, मोनू चौधरी, रवि वाल्मीकि, शाहिद कुरैशी, हाशिम हुमेर, विवेक धनगर, राजेश सिंह सहित आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।
- Legend News

Recent Comments