रिपोर्ट : LegendNews
धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों पर हेमा मालिनी और ईशा देओल ने जताई नाराजगी
धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने उनके 'निधन' संबंधी झूठी ख़बरें मीडिया में चलने के बाद कड़ी नाराज़गी ज़ाहिर की.
ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मीडिया जल्दबाज़ी में है और ग़लत ख़बरें चला रहा है. मेरे पिता की हालत स्थिर है और वो रिकवर कर रहे हैं. पापा की अच्छी सेहत के लिए आपकी प्रार्थनाओं का धन्यवाद.
धर्मेंद्र की पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने एक्स पर लिखा, जो हो रहा है उसे माफ़ नहीं किया जा सकता. ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी ख़बर कैसे फ़ैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर दिख रहा है और वह ठीक हो रहा है.
जाने-माने अभिनेता और हिंदी सिनेमा के 'हीमैन' के नाम से मशहूर रहे अभिनेता धर्मेंद्र का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ धर्मेंद्र को लगभग तीन हफ़्ते पहले सांस लेने में तकलीफ़ और निमोनिया होने के कारण अस्पताल में एडमिट कराया गया था. धर्मेंद्र की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें शुरू से ही आईसीयू में रखा गया है.
-Legend news

Recent Comments