इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर बागानों के बीच उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई। इंडोनेशियाई अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम कालीमंतन प्रांत के मेलावी जिले से वीरवार को उड़ान भरने के पांच मिनट बाद पीटी मैथ्यू एयर नुसंतारा के स्वामित्व वाले 'एयरबस एच130' विमान से संपर्क टूट गया। 
यह विमान कुबु राया जिले में स्थित ताड़ के तेल के एक बागान की ओर जा रहा था। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी और परिवहन मंत्रालय के अनुसार, खोजकर्ताओं ने बाद में सेकाडाऊ जिले के घने जंगलों में मलबे का पता लगाया और दो चालक दल के सदस्यों और छह यात्रियों के शव बरामद किए। मृतकों में से एक मलेशियाई नागरिक शामिल है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).