मथुरा। युवा सर्राफा कमेटी (रजि.) द्वारा माँ कैलादेवी भवन, करौली राजस्थान में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता से ओत-प्रोत भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर फूल बंगला, छप्पन भोग, माता की चौकी एवं कन्या-लांगुर प्रसादी का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया।जिसमें मथुरा से पहुंचे कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
संस्थापक मुकुल अग्रवाल व राधाकिशन ने बताया की सर्वप्रथम मइया को छप्पन भोग एवं विशेष पोशाक अर्पित किया गया। इसके पश्चात स्थानीय धर्मशाला में मथुरा से पधारे सभी सदस्यों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई। संध्या समय माता की चौकी में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ माता का गुणगान किया। वहीं कन्या-लांगुर की प्रसादी की व्यवस्था भी कमेटी द्वारा की गई।
कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल एवं महामंत्री पियूष खंडेलवाल द्वारा सभी सदस्यों का दुपट्टा उड़ा कर स्वागत किया गया  
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेतन अग्रवाल, अंकित गर्ग, आशीष गोयल, दीपक सिंघल, टिन्नू वर्मा, गौरहरी बंसल, मनीष भार्गव, पराग अग्रवाल  आनंद अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल,  शुभम अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, सौरभ, कपिल, अनुज, मनोज, शिवम्, मुकेश सहित कमेटी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).