रिपोर्ट : LegendNews
हरियाणा: फरीदाबाद के नीलम चौक का नाम हुआ अब गुरु तेग बहादुर चौक
बरसों से नीलम चौक के नाम से विख्यात यह प्रमुख चौराहा अब गुरु तेग बहादुर चौक के नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर लिया गया। यह मुख्य राज्यस्तरीय समर्पित कार्यक्रम 26 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नामकरण के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह नामकरण फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है क्योंकि ऐसे महापुरुष संपूर्ण मानवता की धरोहर होते हैं।
गुरु देग बहादुर द्वार का भी होगा निर्माण
बडखल विधायक धनेश अदलक्खा ने कहा कि जल्द ही इसी चौक से थोड़ी आगे गुरु तेग बहादुर द्वार के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सलूजा साहिब पेट्रोल पंप से केसी रोड तक की सड़क को बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग नाम देने की भी बात सरकार से चल रही है। एनआईटी विधायक सतीश फागना ने कहा कि यह स्थान लंबे समय से नीलम चौक के नाम से जाना जाता था, जबकि आज नीलम नाम की कोई पहचान नहीं बची थी।
यह है इतिहास
एनआईटी के 85 साल के रहने वाले मानक चंद भाटिया का कहना है कि 1966 से पहले पंजाब और हरियाणा एक ही राज्य था। उस समय पंजाब के मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरो के बेटे सुरेंद्र सिंह ने नीलम सिनेमा हॉल बनवाया था। उस वक्त यहां नीलम फ्लाईओवर नहीं था। इसके बाद फ्लाईओवर बनाया गया था। एक नवंबर 1966 को हरियाणा अस्तित्व में आया। नीलम सिनेमा के नाम पर इस रोड को नीलम रोड कहने लगे।
-Legend News

Recent Comments